6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: बदल रहा मौसम, बारिश हुई तो प्रभावित होगी गेहूं की बुवाई, इन 23 जिलों में अलर्ट, IMD letest update

UP Weather: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ कोहरा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रवि की फसल कटने के बाद किसानों ने गेहूं बोने के लिए खेत में पानी चला दिया है। ताकि बेहतर नमी हो जाए। यदि कहीं बारिश हो जाती है। तो गेहूं की बुवाई प्रभावित होगी। आईएमडी ने इन जिलों में fog के लिए अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
UP Weather

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Weather: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। फिलहाल आईएमडी ने बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन पूर्वी यूपी के 23 जिलों में भीषण कोहरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तराई क्षेत्र के जिलों में इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक हो सकती है। आईएमडी ने fog के जबरदस्त प्रकोप को देखते हुए लोगों से वाहन चलाते समय सावधान रहने के लिए अलर्ट किया है।

UP Weather: यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कई शहरों में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि अब सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। ठंड भी धीरे-धीरे अपना तेवर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय जबरदस्त ठंड का एहसास हो रहा है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित तराई क्षेत्र के अन्य जिलों में दोपहर 12 बजे तक जबरदस्त कोहरा रहता है। कई दिनों से दोपहर बाद ही सूर्य देव के दर्शन हो रहे हैं। फिलहाल मौसम विभाग में अगले तीन दिनों तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन बीते दिनों मौसम विभाग का अनुमान भी फेल हो गया। बहराइच और श्रावस्ती में फसल मड़ाई के समय मध्यम बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अब अधिकांश किसान खेत में नमी लाने के लिए पानी चला दिया है। अब यदि इसके बाद बारिश होती है। तो गेहूं की बुवाई प्रभावित होगी।

यहां अधिक रहेगा कोहरे का प्रकोप

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बस्ती शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत का नाम शामिल है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21.1 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ में 21.4 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बहराइच में 32.4 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।


बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग