18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा

UPSC 2022 Result वीडियो : गोंडा की बेटी बनी आईएएस, सुनिए इंटरव्यू में पूछे गए सवाल

UPSC 2022 Result : सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम आते ही गोंडा के एक व्यापारी परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शहर की निवासिनी वैष्णवी पाल को सिविल सेवा परीक्षा में 62 वां स्थान मिला है। परिवार में खुशी का माहौल है। वैष्णवी को यह सफलता चौथे प्रयास में मिली है।

Google source verification

UPSC 2022 Result : सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम आते ही गोंडा के एक व्यापारी परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शहर की निवासिनी वैष्णवी पाल को सिविल सेवा परीक्षा में 62 वां स्थान मिला है। परिवार में खुशी का माहौल है। वैष्णवी को यह सफलता चौथे प्रयास में मिली है।

यूपी के गोंडा शहर की निवासिनी वैष्णवी पाल ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में उन्हें 62 बी रैंक मिली है। बहुत अच्छा लग रहा है। भविष्य में उन्होंने जो करने के लिए सोचा था। उसके लिए अब उन्हें मौका मिला है। एक सवाल के जवाब में कहा कि चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। कहां कि बचपन से मेरे पिता ने मुझे न्यूज़पेपर पढ़ने की आदत डाली थी। जब मैं लोकल न्यूज़ पढ़ती थी। तब पता चलता था डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने आज यह काम किया। वहीं से हमारा मोटिवेशन हुआ। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे लोगों को संदेश देते हुए कहा कि अगर आपके पास सपोर्ट सिस्टम है। मेहनत करिए एक दिन आप भी प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनेंगे।

बचपन से रहा सिविल सेवा में जाने का सपना तो लक्ष्य बनाकर किया तैयारी

वैष्णवी पाल ने बताया कि बचपन से ही सिविल सेवा में जाने का उनका सपना रहा है। इसलिए उन्होंने और कोई परीक्षा नहीं दिया। स्नातक करने के बाद लक्ष्य बनाकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी किया। इंटरव्यू में एक बहुत ही बेसिक सवाल नहीं बता पाए तो उसके लिए सॉरी बोलना पड़ा। इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर आप डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनके जाते हैं। वहां के पिछले डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से एसपी की तालमेल बहुत अच्छी नहीं रही है। ऐसी परिस्थिति में आप कैसे तालमेल बिठाएंगे। इस तरह से कई सवाल पूछे गए। तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अगर आपके पास सपोर्ट सिस्टम है। मेहनत करिए निरंतरता बनाए रखें। निराश होने की जरूरत नहीं है। एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।