
बारिश का दौर थमने के बाद ठंड जल्द ही दस्तक देने वाली है। लंबे समय के बाद लोगों को बारिश और उमस से राहत मिली है। बारिश थमने की वजह से तापमान में इजाफा देखने को मिला है। दिन भर धूप खिल रही है। रात के वक्त तापमान गिरने की वजह से हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। पश्चिमी यूपी के बरेली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नजीबाबाद जैसे इलाकों में रात का तापमान महज 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग की मानें तो इस बार पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
हर साल दशहरा तक प्रदेश में ठंड पड़ने लगती है। इस बार मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि 11 और 12 अक्टूबर तक सूबे का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंत में ठंड पड़ने लगेगी। इस बार भारी बारिश के बाद पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शनिवार को 35 डिग्री सेल्सियस के साथ बस्ती सबसे ज्यादा गर्म रहा। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगातार हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।
Published on:
14 Oct 2024 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
