10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब में फंसा बलरापुर का युवक, वीजा पर लगा 1 लाख से अधिक का जुर्माना

Balrampur News: बलरामपुर में एक जालसाज ने युवक को नौकरी का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब भेज दिया। वीजा समाप्त होने पर वहां युवक पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

2 min read
Google source verification
Balrampur News

नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक के परिजनों से जालसाज ने डेढ़ लाख रुपए लिए। फिर पर्यटक वीजा बनाकर उसे सऊदी अरब के ओमान शहर भेज दिया। वहां उससे बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया जाता है। पीड़ित ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिजनों से इसका खुलासा किया है।

बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना के गांव शंकर डिहवा के रहने वाले रामदेव वर्मा ने एसपी को एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसका 23 वर्षीय पुत्र अंकित वर्मा को मनकापुर कोतवाली के गांव चांदपुर के रहने वाले लव-कुश मौर्य ने अक्टूबर 2022 में 1 लाख 50 हजार रुपये लेकर टूरिस्ट वीजा बनाकर सऊदी अरब के ओमान शहर भेज दिया था। जहां पर उससे बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया जाता है। यह जानकारी उसने अपने परिजनों को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दिया है। उसने अपने पिता को व्हाट्सएप कॉल के जरिए यह भी बताया कि काम के बदले में पैसा भी नहीं मिल रहा है।

जालसाजी कर टूरिस्ट वीजा पर युवक को भेजा सऊदी अरब

पीड़ित युवक के पिता रामदेव ने बताया कि उसके बेटे को गुमराह करके टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के लिए भेज दिया गया। बेटे को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह टूरिस्ट वीजा है। उसने बताया कि उसका सारा कागजात वहां पर एम्बेसी में जमा हो गया। वीजा समाप्त होने पर उसके ऊपर एक लाख 7 हजार रुपए का जुर्माना लगा है। अब वह विदेश से बिना जुर्माना की रकम अदा किए वापस नहीं आ सकता है। पीड़ित के पिता ने एसपी को बताया उसका लड़का और वह स्वयं यह जुर्माना अदा करने में सक्षम नहीं है। उसके बेटे के साथ धोखाधड़ी की गई है। साहब किसी तरह बेटे को वापस ले आओ।

यह भी पढ़ें; डीएम ने 9 अधिकारियों का रोका वेतन, जानिए क्या है धारा 24, जिनके मुकदमे को जल्द निपटाने के दिए आदेश

एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश

पीड़ित पिता की शिकायत पर एसपी ने मनकापुर कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग