5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लइया चना खाने से 10 लोगों को हुआ कोरोना, गोरखपुर में संक्रमितों की संख्या पहुंची 790

एक ही गली से 10 लोगों को कोरोना होने के बाद प्रशासन की पड़ताल में हुआ खुलासा।

less than 1 minute read
Google source verification
Lai chana

लाई चना

गोरखपुर. कोरोना संक्रमण को बढ़ाने में लापरवाही सबसे बड़ा कारण है। सोशल डिस्टेंसिंग और पाबंदियों को लेकर लापरवाही के गंभीर नतीजे भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गोरखपुर में सामने आया, जहां लइया चना खाने से 10 लोगों को कोरोना हो गया। मामला सामने आने पर उस इलाके में प्रशासन ने 18 जुलाई तक संपूर्ण लॉक डाउन लगा दिया है।

मामला गोरखपुर का है, जहां एक ही गली से कई कोरोना मरीज़ निकलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन तत्काल एक्टिव हो गया और सभी की ट्रेवेल हिस्ट्री खंगाली गई। तो पता चला कि उनमें से कोई कहीं गया नहीं था। इससे चिंता और बढ़ गयी कि आखिर उन्हें कोरोना हुआ कैसे। आखिरकार छानबीन और पड़ताल करने पर पता चला कि सब लोग उस लइया चना बेचने वाले के सम्पर्क में आये थे जिसे खांसी और ज़ुकाम था। उससे लइया चना खरीदकर खाने वाले गली के 10 दुकानदार भी संक्रमित हो गए। राजघाट और तिवारीपुर थाना क्षेत्र में कई मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने 18 जुलाई तक वहां संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।

गोरखपुर में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 790 पहुंच चुकी है, जिसमें से 17 की मौत हो गयी है। 439 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 334 का इलाज चल रहा है।