
फोटो सोर्स: पत्रिका, सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
गोरखपुर में सामान्य काम काज के दौरान DJ के ऑफिस में एक लेटर पहुंचा, पत्र खोलते ही हड़कंप मच गया उसमें 30 मार्च के दिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लेटर पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम से सिग्नेचर भी किया गया है, साथ ही खुद को TMC से जुड़ें होने का जिक्र भी किया है। ज्योंहि यह खबर कोर्ट में फैली परिसर में हड़कंप मच गया।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद इंटेलिजेंस भी एक्टिव हो गई। पुलिस ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के मुताबिक लेटर पर 6 मार्च का डेट लिखा हुआ है। लेटर में दावा किया गया है कि उसे इस हमले के बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी, सुदीप्त प्रमाणिक से जानकारी मिली है। साथ ही, पत्र लिखने वाले ने खुद को तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ा हुआ बताया है।
धमकी भरे इस लेटर में एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र है, जिसकी कॉल डिटेल्स और लोकेशन पुलिस खंगाल रही है। फिलहाल जांच जारी है अभी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस मामले पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है, प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगा हुआ है और परिसर में भी औचक निरीक्षण होता रहता है। पुलिस इस संवेदनशील मुद्दे पर काफी गंभीर है।
Published on:
17 Mar 2026 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
