18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में सेल टैक्स ऑफिस में लगी भीषण आग, फर्स्ट फ्लोर जल कर खाक…मची रही अफरा तफरी

गोरखपुर में शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया, यहां रामगढ़ ताल थानाक्षेत्र स्थित सेल टैक्स ऑफिस में फर्स्ट फ्लोर पर भीषण आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, सेल टैक्स ऑफिस में लगी भीषण आग

गोरखपुर में शुक्रवार की देर रात तारामंडल क्षेत्र में स्थित सेल टैक्स ऑफिस में भीषण आग लग गई, कार्यालय से उठती लपटें देख आसपास अफरा तफरी मच गई। फौरन इसकी सूचना रामगढ़ ताल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

भीषण आग में सेल टैक्स विभाग का एक हिस्सा जला

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ ताल थानाक्षेत्र स्थित तारामंडल के पास सेल टैक्स ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर से रात करीब 1:45 बजे धुंआ और आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल अग्निशमन विभाग व रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भी क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आवागमन नियंत्रित किया। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार्यालय में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, फाइलें, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे।

नुकसान का सेल टैक्स अधिकारी कर रहे हैं आंकलन

आग लगने की सूचना पर सेल टैक्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का आंकलन किए है, उनके अनुसार, विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। उन्होंने बताया समय रहते आग पर काबू पा लेने से आग नीचे तक नहीं फैल सकी।


बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग