16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिस्तर पर सो रही थी एक वर्ष की मासूम…पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी मां, मंजर देख परिजनों में मचा कोहराम

मंगलवार रात उर्मिला गौड़ (25) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मौत से पहले उसने रूस कमाने गए पति को फोन किया था। दोनों में बहस होने के बाद उसने खुदकुशी करने की बात कही।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके के सेमरा खुर्द गांव में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां ससुराल में रह रही पत्नी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले उसने रूस में रह रहे पति से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस हुई और उर्मिला ने जान देने की बात कहकर कॉल काट दिया। पति की सूचना पर सास-ससुर जब तक कमरे तक पहुंचे, उर्मिला की मौत हो चुकी थीं। कमरे में दुपट्टे से पंखे के सहारे फंदे से लटक रही थी।

यह भी पढ़ें: Gonda: एक शादी में यूपी एसटीएफ, गोंडा पुलिस, महिला आयोग बनेगा घराती, जानिए पुलिस की मानवीय पहल, ऐसा क्यों कर रही

पति से बार बार रूस से आने की करती थी जिद, मना करने कर उठा कि गंभीर कदम

कमरे में उसकी एक साल की बेटी बिस्तर पर सो रही थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अर्जुन को फोन कर बताया गया। घटना बड़हलगंज इलाके के सेमरा खुर्द गांव की है। बता दें कि उर्मिला की शादी साल दो वर्ष पहले अर्जुन गौड़ से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद अर्जुन काम के लिए रूस चला गया। तभी से उर्मिला अपने ससुराल में बेटी और सास-ससुर के साथ रह रही थी। बीते कुछ समय से उर्मिला अपने पति से घर लौटने की मांग कर रही थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर तनाव रहता था। युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष बड़हलगंज चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।