
रविवार की रात गोरखपुर में गुलरिहा थाना क्षेत्र के सेमरा नम्बर दो के पास दो युवकों की मिट्टी में दबकर दर्दनाक मौत हो गई, दोनों युवक जियो फाइबर टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत थे और वहां बहने वाले गोड धोइया नाले में केबल कट जाने के कारण कनेक्शन ठीक करने पहुंचे थे। इस नाले का सुंदरीकरण चल रहा है। इसी दौरान दोनों युवक मिट्टी गिरने के कारण उसमें दब गए।
मृत युवकों की पहचान बलिया जिले सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय नीतीश कुमार गौड़ पुत्र केशव गौड़ और अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र के सराय खर्गी टोला महम्मद भारी निवासी 33 वर्षीय मनोराम यादव पुत्र राममूरत यादव के रूप में हुई। घटना के बाद आनन फानन में दोनों घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां नीतीश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मनोराम यादव को सहकर्मी एम्स लेकर चले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब गुलरिहा पुलिस को सूचना मिली तो रात 12 बजे जाकर एम्स से शव लेकर मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद भी जियो फाइबर कम्पनी का कोई जिम्मेदार वहां उपस्थित नहीं था।
Published on:
24 Feb 2025 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
