
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गौवंश की दुर्दशा
गोरखपुर जिले के एक गौशाला में ठंड में गायों की दुर्दशा का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया, बता दें कि नगर निगम के वार्ड नंबर 38, कान्हा उपवन में स्थित गौशाला से एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में कुछ गायें जमीन पर गिरी हुई दिखाई दे रही हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वे मर चुकी हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम, वार्ड के पार्षद और गौशाला की देखरेख करने वाले कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि गायों के रख रखाव में लापरवाही बरती जा रही है जिस कारण यह दुर्दशा हुई है।मामले की जानकारी मिलते ही गोरखपुर के डीएम दीपक मीणा ने कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया।
इस दौरान नगर निगम के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने गौशाला की स्थिति का जायजा लिया और कर्मचारियों से जानकारी ली। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है, दोषी होने पर संबंधित पर कारवाई की जाएगी।
Published on:
12 Jan 2026 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
