5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने से चंद कदम दूर गंभीर रूप से घायल पड़ी थी महिला, दुष्कर्म के बाद हत्या के कोशिश की संभावना…खंगाला जा रहा है फुटेज

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक गंभीर रूप से घायल महिला के मिलने से सनसनी फैल गई है। यह अज्ञात महिला BRC खजनी के पीछे पड़ी मिली। सूचना मिलते ही खजनी थानेदार अनूप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।

2 min read
Google source verification
Up news, crime news, up crime

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गोरखपुर में गंभीर रूप से घायल महिला मिली, दुष्कर्म की आशंका

शुक्रवार को तड़के गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र में एक महिला गंभीर रूप से घायलावस्था में मिली। सुबह जब लोगों की आवाजाही शुरू हुई तब लोगों ने किसी के कराहने की आवाज सुनी, मौके पर जाने के बाद घायल पड़ी महिला को देखते ही लोगों के होश उड़ गए। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई, पुलिस ने फौरन एंबुलेंस बुलाकर BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गंभीर हालत में मिली घायल महिला

जानकारी के मुताबिक खजनी थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित BRC खजनी के पीछे एक जवान महिला शुक्रवार भोर में गंभीर हालत में मिली। उसके सिर और चेहरे पर काफी चोट है। अज्ञात हमलावरों ने ईंट से महिला को बेरहमी से कूचा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वर्तमान में वह मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

कराहने की आवाज सुन पहुंचे लोगों में हड़कंप

घायल महिला के पड़े रहने का मामला तब मालूम चला जब सुबह नौ बजे स्कूल स्टाफ ने BRC परिसर के पास कराहने की आवाज सुनी। पहले तो लोगों ने अनसुना कर दिया लेकिन जब लगातार आवाज आने लगी तो स्टाफ मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का मंजर देखते ही कइयों की हवाइयां उड़ गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही SP, CO, SO पहुंचे, मेडिकल कालेज में भर्ती की गई महिला

सूचना मिलते ही SO खजनी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया, थोड़ी ही दूर में SP साउथ जितेंद्र कुमार और सीओ खजनी उदय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल ऐसी आशंका लग रही है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया हो। घायल महिला फिलहाल कोमा की स्थिति में है। पुलिस BRC के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर लिंक जोड़ रही है।