13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में सरेआम युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एनकाउंटर के डर से आरोपी किए सरेंडर

महानगर के राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर कब्रिस्तान वाली गली में बीच सड़क एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अजीम था और वहां एक होटल में मैनेजर था। सरेशाम इस हत्या से इलाके में दहशत फैल गई।हत्या की वजह आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है, राजघाट पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

शहर में एक युवक की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम तुर्कमानपुर कब्रिस्तान वाली गली में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी के साथ उसे दौड़ाया। फिर चाकू से सीने और गले पर कई वार किए।पुलिस को राहगीरों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। हत्या के बाद जब पुलिस पहुंची, तब तक हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी मौके पर थे। दोनों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

होटल में मैनेजर था मृतक, शाम के समय जा रहा था होटल

राजघाट इलाके में रहने वाले अजीम (40) विजय चौक खोया मंडी गली स्थित सन प्लाजा होटल में मैनेजर था। परिवार वालों के मुताबिक, अजीम का तुर्कमानपुर के कबाड़ी शमशेर उर्फ गुड्डू से रुपए को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था।शनिवार शाम करीब 5.30 बजे अजीम घर से होटल जा रहा था। तभी गुड्डू कबाड़ी और मोहम्मद तारिक ने उसे रोक लिया। गुड्‌डू ने रुपए चुकाने के लिए कहा। अजीम तैयार नहीं था। इस बात पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।
इतने में गुड्डू कबाड़ी और मोहम्मद तारिक ने अजीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और सीने पर कई घाव होने से अजीम वहीं गिर पड़ा। इसके बाद भी दोनों हमलावर उस पर चाकुओं से तब तक वार करते रहे, जब तक वह मर नहीं गया। लहूलुहान हालत में होने के बाद गुड्‌डू कबाड़ी मौके से भागा नहीं। लोगों से इस दौरान तक पुलिस को फोन कर दिया।

एनकाउंटर के डर से समर्पण कर दिए हत्यारे

दोनों हमलावर पहले से राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। बाइक से दो पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने बड़े आराम से सरेंडर कर दिया। SP सिटी कृष्णा बिश्नोई ने बताया- दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में रुपए के लेन-देन का विवाद सामने आया है। परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे, उसी आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग