
narsingh bhagwan and holi story
गोरखपुर। होली पर गोरखपुर में परंपरागत रूप से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा कुछ ही देर में गौरवशाली ढंग से निकलेगी। हर बार की तरह इस बार भी परम्परा निभाते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इस शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचने वाले हैं। रंग-गुलाल से सराबोर इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।
गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में हर वर्ष गोरखपुर में भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकलती है। इस वर्ष भी यह परंपरागत शोभायात्रा पुराने तौर-तरीके से ही निकलेगी। आरएसएस सहित आयोजन समिति इस यात्रा की तैयारियों में कर्इ दिनों से जुटा हुआ था।
यहां-यहां से होकर गुजरेगी यह शोभा यात्रा
शोभायात्रा में इस बार बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो रहे हैं। इसलिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। होली के दिन यानी दो मार्च को अबीर-गुलाल और रंगों के बीच शोभा यात्रा निकलनी है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे घंटाघर से निकलने वाली शोभायात्रा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी होगा। फिर गीत और प्रार्थना के पहले गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नरसिंह की महाआरती करेंगे।
रथ पर सवार हो निकलेंगे बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभायात्रा रथ पर सवार होंगे। रंग गुलाल खेलेंगे। फिर घंटाघर से निकली शोभायात्रा मदरसा चैक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चैक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चैक, रेती चैक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होगी।
नीला या काला रंग पर रोक
परम्परागत रूप से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शामिल होकर परम्परा को निबाहने जा रहे हैं। हर साल गोरक्षपीठाधीश्वर इस शोभायात्रा की शुरूआत करेंगे। इस शोभायात्रा में शामिल लोग अबीर-गुलाल व रंग की जमकर होली भी खेलते हैं। गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इस बार मुख्यमंत्री हैं और उनको परंपरानुसार इसमें शामिल होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए प्रशासन पहले से ही काफी चैकन्ना है। हजारों की संख्या में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए काले व नीले रंग के प्रयोग पर इस शोभायात्रा में बैन है। कोई भी काला या नीला रंग इस दौरान इस्तेमाल नहीं करेगा।
Published on:
02 Mar 2018 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
