
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न, समाज को संगठित करने पर जोर
रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक महानगर के अशोक नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आहुत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशाल ब्राह्मण समाज को संगठित कर उनके उत्थान के लिए कार्य करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शरद चंद्र पांडे ने कहा की आज जरूरत है ब्राह्मण समाज को अपनी शक्ति पहचानने की और उसका सदुपयोग कर जरूरतमंद ब्राह्मण को यथा संभव सहयोग कर उसका उत्थान किया जाए। इसके साथ ही यह भी चर्चा हुई की कैसे सभी ब्राह्मण संगठनों को एक छतरी के नीचे लाकर संगठित करने की पुरजोर कोशिश की जाए।
बैठक का प्रारंभ भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करने के साथ हुआ, इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप किया गया। आज की बैठक में ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। होली मिलन का कार्यक्रम आगामी 7 अप्रैल को निश्चित किया गया है , इसको लेकर एक कमेटी भी बना दी गई है जिसको कार्यक्रम को संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में उपाध्यक्ष प्रकाश दुबे, संयोजक हरिशंकर शुक्ला, सच्चिदानंद मिश्र, विनोद शुक्ला, दुर्गेश पांडे, श्रवण शुक्ल, विपिन पांडे, अनूप पांडे, गोविंद पांडे, सत्य प्रकाश मिश्र, गोविंद पांडे, कमल कांत दुबे, राजीव पांडे, आशा मिश्रा, डॉक्टर मिथिलेश तिवारी, आभा पांडे, नीता दुबे, सुमन तिवारी, चंद्रलेखा मणि त्रिपाठी, आशुतोष कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग सम्मलित थे।
Published on:
03 Mar 2024 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
