3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर के अंबुज को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय उड्डयन अध्ययन और अनुसंधान अमेठी में स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अंबुज ओझा केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

महानगर के नंदानगर निवासी राम प्रकाश ओझा के पुत्र अंबुज कुमार ओझा को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नागर दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।

नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि मौजूदा समय में अंबुज ओझा राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय उड्डयन अध्ययन और अनुसंधान अमेठी में स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। विगत दिनों हुए अंतरराष्ट्रीय क्वीज कार्यक्रम में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर केंद्रीय मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

दसवीं-बारहवीं की शिक्षा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से पूर्ण करने के दौरान ही अंबुज मुख्यमंत्री और राज्यपाल से सम्मानित हो चुके हैं। भविष्य में भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए अंबुज आगे भी बहुत कुछ करना चाहते हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके मात-पिता गौरवांवित हैं। इस उपलब्धि पर नवनीत शर्मा, अनामिका सिंह, दीपक कुमार,अमन मिश्र, शिवांश मिश्र,उद्यांश पांडेय, अनुराग पांडेय,अनुज यादव आदि लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग