
गोरखपुर में सोमवार को थाने पर उस समय भगदड़ मच गई जब दिन में करीब ग्यारह बजे आम दिन की तरह दिनचर्या शुरू हुई थी। यह मामला शहर क्षेत्र के खोराबार थाने का है जहां दिन में भारी संख्या ने मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। अचानक इस हमले से थाने में भगदड़ मच गई, जिसे जहां मिला वही छुपने की कोशिश करने लगा। इस बीच वहां मौजूद बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। आनन फानन में थाना स्टाफ घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया और वहां प्राथमिक उपचार हुआ। डाक्टर ने तीन लोगों को घर भेज दिया, लेकिन एक महिला जो भागते समय गिर गई थी तो चोट लगने के कारण देर तक डॉक्टरों ने अपने निगरानी में रखा।
मधुमक्खियों के हमले के बाद दहशत का यह आलम था कि थाना परिसर में काफी देर तक सन्नाटा पसरा रहा। खोराबार थानें में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे फरियादी अपनी फरियाद लेकर मौजूद थे। इस बीच थाना परिसर में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हमले से पुलिसकर्मी और आम जनता जब तक संभलती तब तक कई लोगों को डंक लग चुके थे। इसी दौरान एक महिला उदासी देवी भागते समय गिर पड़ी, जब तक वह उठती तब तक दर्जनों मक्खियां टूट पड़ी उनके परिजन तत्काल पीएचसी खोराबार ले कर आए। यहां करीब दो घंटे तक डॉक्टरों ने निगरानी में रखा फिर उसे घर भेज दिया। घायलों में कमलेश, शालू, बिट्टू थाने पर मौजूद थे जो मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए।
Published on:
07 Apr 2025 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
