
जीआरपी गोरखपुर ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी व लूटपाट करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.2 लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की गई, जिसमे मालामाल पीली धातु, सफेद धातु, मोबाइल फोन, चार हजार नगद। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना राज, सुभाष तिवारी, विजय साह और राजा गुप्ता के रूप में हुई है, जो बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और लूटपाट को अंजाम देते थे। ये गिरोह खासकर यात्रियों के बैग, पर्स और मोबाइल चोरी करने में माहिर था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। पुलिस यात्रियों से भी अपील कर रही है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।
Published on:
25 Mar 2025 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
