
भारतीय जनता पार्टी के सांसद कमलेश पासवान
उत्तर प्रदेश की बांसगांव सीट से भाजपा के सांसद कमलेश पासवान को डेढ़ साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने सांसद पर 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कमलेश पासवान के खिलाफ ये केस 2008 मेें दर्ज हुआ था।
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर किया था जाम
गोरखपुर से सटी बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान 2008 में समाजवादी पार्टी में थे। उस समय प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी। जनवरही 2008 में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को गिरफ्तारी किया गया था।
इस पर कमलेश पासवान और दूसरे नेताओं ने गोरखरपुर बीआरडी कॉलेज के गेट के सामने चक्का-जाम किया था। इस मामले को लेकर उन पर केस हुआ था। ये मामला एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहा था।
यह भी पढ़ें:
कोर्ट ने सांसद कमलेश पासवान, पूर्व विधायक चंद्रेश पासवान, रामवृक्ष यादव, महेश पासवान, राम आसरे, सुनील पासवान, खुद्दुस उर्फ घुहुस को एक साल छह माह जेल की सजा सुनाई है। सजा के बाद सभी को कोर्ट ने जमानत दे दी।
Updated on:
27 Nov 2022 04:38 pm
Published on:
27 Nov 2022 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
