
गोरखपुर शहर बीते कुछ महीनों से पशु तस्करों के टारगेट पर है, आधी रात को तस्कर बेखौफ होकर शहर में घुसते हैं और गौवंश लादकर पिकअप से भाग निकलते। इस दौरान आम जनता या पुलिस कोई भी प्रतिरोध करता है तो जानलेवा हमला करने से बाज नहीं आते।
दुस्साहस तब बढ़ गया जब दो दिन पहले पशु तस्करों ने शहर के पाश इलाके में SP आवास के पास ही तांडव मचा दिया। यहां से गौवंश लादकर पथराव करते हुए भाग निकले। इस चुनौती पर पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गया। शाहपुर और कैंट क्षेत्र में पशु तस्करों के हमले के बाद एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने स्ट्राइक योजना बनायी।
SP अभिनव त्यागी ने बताया है कि 21 प्रवेश द्वार पर पुलिस पिकेट लगाए जाएंगे और हर थाने पर स्ट्राइक टीम का गठन किया गया है। वहीं सिविल लाइंस निवासी अशोक यादव की तहरीर पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर सीसी कैमरे से तस्करों की पहचान में जुटी रही। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों के नंबर कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। जैसे ही तस्करों के आने या भागने की सूचना मिलेगी सभी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क हो जाएंगे। वहीं सर्किलवार बनी स्ट्राइक टीम अपने क्षेत्र के अलावा सूचना पर दूसरे क्षेत्र में भी पहुंचेंगे और तस्करों को पकड़ने का काम करेंगे। एसपी सिटी और सीओ इसकी निगरानी करेंगे।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सिविल लाइंस में तस्करों के आने को लेकर कैंट पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद अब पुलिस रात्रि गश्त तेज करेगी साथ ही थाने पर बनी स्ट्राइक फोर्स सूचना मिलते ही एक्टिव होकर पशु तस्करों की घेरेबंदी कर मोर्चा लेगी।
Published on:
21 Dec 2024 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
