7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने कड़कड़ाती ठंड में रात को देखे रैन बसेरों के इंतजाम, बांटे कंबल, लोगों से खुद बात की

मुख्यमंत्री ने किया गोरखपुर में रैन बसेरो का निरीक्षण

2 min read
Google source verification
photo_2020-12-20_22-26-34.jpg

,,

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर. कड़कड़ाती ठंड में रैन बसेरों में इंतजाम कैसा है और हालात कैसे हैं ये जानने के लिये सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रात को भ्रमण पर निकले। उन्होंने इस दौरान वहां के रैन बसेरों को चेक किया और ठंड से राहत देने के लिये गरीबों को कंबल भी बांटे। सीएम योगी ने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से खुद बातचीत कर पूछा कि वह इंतजाम से संतुष्ठ हैं कि नहीं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि ठंड में रैन बसेरों में सुविधाओं की कोई कमी न होने पाए। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में कोिवड संक्रमण से बचाव का ध्यान दखने के भी निर्देश दिये।

दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात्रि में गोरखपुर के रैन बसेरों का निरीक्षण करने निकल पड़े। मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन के सामने, गोरखनाथ (झूलेलाल मन्दिर) के पास स्थित रैन बसेरा भी गए और वहां लोगों से बातचीत की। दो रैन बसेरों के प्रथम तल पर इंतजाम ठीक दिखे। बावजूद इसके संतुष्टि के लिये मुख्यमंत्री ने वहां शरण लिये लोगों से बातचीत की। मुजफ्फरनगर से पुलिस भर्ती परीक्षा के लिये आए युवाओं से बात की। उन्होंने तमकुहीं रोड ने बताया कि वह आंख दिखाने आया है तो उन्होंने उससे कहा कि मेडिकल काॅलेज में दिखाओ वहां फ्री में ऑपरेशन भी हो जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरे में बागपत, रामनगर, सहारनपुर व तमकुही से आकर रह रहे लोगो से रैन बसेरे में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएम ने महिलाओं के लिये इंतजाम के बारे में पूछा। महिला वार्डेन रखने व सुरक्षा और साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ इस अवसर पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिया कि इस कड़ाके की ठंड में सभी रैन बसेरे संचालित रहें और वहां आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही चैराहों एवं प्रमुख स्थानों पर आलाव जलाए जाएं। रैन बसेरों से निरीक्षण करके निकले सीएम योगी वहीं बाहर आठ लोगों को कंबल बांटे और उन्हें ठंड में अपना खयाल रखने की सलाह दी।