7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने फर्टिलाइजर के गैस पाइपलाइन प्राप्ति केंद्र का किया भूमिपूजन, कहा- विकास को मिलेगी गति

फर्टिलाइजर के लिए अधिग्रहित जमीन पर से स्क्रैप हटाने व जमीन समतलीकरण का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
Cm Yogi Land worship in Gorakhpur

सीएम योगी ने किया भूमिपूजन

गोरखपुर. खाद कारखाने के लिए आने वाली पाइप लाइन के लिए सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत भूमिपूजन किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गैस पाइपलाइन से खाद कारखाना के शुरू होने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। सुबह ग्यारह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्टिलाइजर पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे। फर्टिलाइजर परिसर की भूमि समतलीकरण व गैस प्राप्ति केंद्र का पूरे विधि विधान से भूमिपूजन किया। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार फर्टिलाइजर के लिए अधिग्रहित जमीन पर से स्क्रैप हटाने व जमीन समतलीकरण का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

फर्टिलाइजर कंपनी में आने वाली गैस पाइपलाइन के पास भूमिपूजन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से 26 साल बंद कारखाना खुलने जा रहा है और आने वाले समय में बंद कारखानों को लेकर ज्वाइंट वेंचर बनाया जायेगा और अलग- अलग चरणों में कार्य पूरा करना है।

सीएम योगी ने कहा कि इस कारखाने के खुलने के बाद आसपास के लोगों पर दुष्प्रभाव नहीं होगा। इस कार्यक्रम में नगर विधायक डाॅ.राधामोहन दास अग्रवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी व विधायक-सांसद मौजूद रहे।

इन परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

इन पुलों का करेंगे शिलान्यास: मुख्यमंत्री 21 करोड़ की लागत से बनने वाले कोल्हुआ घाट पुल, 12 करोड़ की लागत से बनने वाले ढढौना-भरवलिया गांव पुल, 2.50 करोड़ की लगात से बनने वाले गाडर-साहदाबाद पुल निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा करीब 35 करोड़ की लागत से बनने वाले चंदाघाट पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।

इन सड़कों का करेंगे शिलान्यास: 36.78 करोड़ रुपये से गोरखपुर-पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग के जीर्णोद्धार, 60 करोड़ की लागत से सहजनवां बखिरा मार्ग, 28 करोड़ रुपये की लागत से पीपीगंज-जसवल-सिसई-सहजनवां मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।

नौसढ़-बाघागाढ़ा मार्ग बनेगा फोरलेन: 25 करोड़ रुपये की लागत से 3.5 किलोमीटर के नौसढ़-बाघागाढ़ा मार्ग फोरलेन बनाने के कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा नंदा नगर रेलवे क्रांसिंग पर अण्डर पास बनाने के कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।

कई राजकीय कॉलेज, प्राइमरी व जूनियर स्कूल का भी तोहफा
तरकुलानी रेगुलेटर, कैम्पियरगंज में दो राजकीय कॉलेज, चरगांवा ब्लॉक में स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पिपरौली सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा वनग्राम से राजस्व गांव बने वनटांगिया गांवों में पांच प्राथमिक विद्यालय व तीन जूनियर हाईस्कूल की घोषणा की जाएगी। साथ ही वनटांगिया परिवारों को आवास आदि की सुविधाएं भी मुख्यमंत्री मुहैया कराएंगे।

कुशीनगर में करोड़ों की विकास कार्यों का भी शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में पर्यटन विकास की 21 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को शिलान्यास करेंगे। इन कार्यो में लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन वेबसाइट, पर्यटक पुलिस, गाइड प्रशिक्षण, पर्यटन किट वितरण, हिरण्यवती नदी का सौंदर्यीकरण, फुटपाथ का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, मल्टीप्लेक्स पार्किंग, मंदिर रोड पर सोलर व विक्टोरियन लाइट, यात्री शेड, ऑडिटोरियम आदि पर्यटक सुविधाओं का शिलान्यास होगा। इन कार्यो को सभी कार्य पर्यटन विभाग एवं कसाडा मिलकर करेंगे।