2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी किए रुद्राभिषेक, हेलीकॉप्टर से मंदिरों पर बरसाए गए फूल…श्रद्धालुओं के जयकारे से गूंज उठे परिसर

सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। इससे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। साथ ही अपने गुरु ब्रम्ह्लीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur cm yogi

फोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही सावन शिवरात्रि पर सीएम ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, गो-दुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया।

रुद्राभिषेक कर मुख्यमंत्री ने की जनकल्याण की कामना

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर और संतकबीरनगर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर उमड़े श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। बता दें कि सीएम के निर्देश पर सावन के महीने में प्रदेश में जगह-जगह कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर और संतकबीरनगर के प्रमुख शिव मंदिरों पर आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। जिन मंदिरों पर पुष्प वर्षा हुई उनमें गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर, प्राचीन मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ के तामेश्वर नाथ मंदिर शामिल हैं। मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, भौवापार स्थित मंजेश्वर नाथ मंदिर, पिपराइच स्थित मोटेश्वर शिव मंदिर तथा संत कबीर नगर के तामेश्वर नाथ मंदिर शामिल है।


बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग