18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: सावन के दूसरे सोमवार पर सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, भगवान भोलेनाथ से जनकल्याण की मंगलकामना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवती अमावस्या पर रूद्राभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी और अन्य आचार्यों ने रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
yogi_adityanath.jpg

सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन महीने के दूसरे सोमवार को जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी और अन्य आचार्य एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की।

इस साल सावन के दूसरे सोमवार पर 4 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सावन की हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या है। इसके अलावा रुद्राभिषेक के लिए शिववास और पुनर्वसु नक्षत्र भी है। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के बाद सीएम ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय सुखमय समृद्धमय और शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

1 घंटे तक सीएम योगी ने की पूजा
सीएम योगी के एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्हें बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया।

यह भी पढ़ें: सचिन-सीमा की लव कहानी एटीएस को नहीं रही पच, खंगाल रही है पाकिस्तान नागरिक की कुंडली


बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग