
मॉलेस्टेशन
बीजेपी सरकार बनते ही युवतियों/महिलाओं/लड़कियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्कवायड का गठन किया गया था। लेकिन यह गठन सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। गोरखपुर में एक इंटर काॅलेज को प्रधानाचार्य ने सिर्फ इसलिए बंद कर दिया है क्योंकि शोदहों का आतंक बढ़ गया था। लड़कियों को छेड़खानी से बचाने में नाकाम काॅलेज प्रशासन पुलिस को भी शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। थकहारकर प्रधानाचार्य ने काॅलेज में छुट्टी कर दी है। काॅलेज के प्रधानाचार्य कहना है कि शोहदों से निपट पाने में वे लोग नाकाम साबित हो रहे हैं। बेटियों की इज्जत बचाने का यह एकमात्र चारा था।
पाली ब्लाॅक के तिलौरा में पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटरमीडिएट काॅलेज है। क्षेत्र के इस काॅलेज में करीब दो हजार छात्र-छात्राएं हैं। इनमें से अधिक संख्या छात्राओं की है। बताया जा रहा है कि काॅलेज के आसपास छुट्टी के वक्त और स्कूल शुरू होते समय काफी संख्या में असमाजिक तत्व एकत्र हो जाते थे। वह आने-जाने वाली लड़कियों पर छीटाकशी करते, छेड़खानी करते। पहले तो छात्राएं इन लोगों को नजरअंदाज करती लेकिन धीरे-धीरे इनका हौसला बढ़ता गया। छेड़खानी बढ़ने लगी। इनका हौसला इतना बढ़ा कि काॅलेज कैंपस में भी आकर अपनी मनमानी करने लगे। काॅलेज के लोग जब इस पर एतराज जताते तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते थे।
काॅलेज के जिम्मेदारों के अनुसार बीते सात सितंबर को इस बाबत काॅलेज की ओर से पुलिस में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, दो दिन पहले ही चैराहा पर काॅलेज की इंटरमीडिएट की एक छात्रा से शोहदों ने छेड़खानी की। काॅलेज के लोगों ने जब युवक को समझाने की कोशिश की तो वह धमकी देने लगा। यही नहीं जब काॅलेज के दो शिक्षक स्कूल से जा रहे थे तो शोहदों ने रोककर अपशब्द कहे और धमकी दी। हद तो यह कि किसी काम से लौट रहे लिपिक अमित दुबे को शोहदों ने जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद काॅलेज के शिक्षक-कर्मचारी आक्रोशित हो गए। फिर प्रधानाचार्य ने काॅलेज में छुट्टी करने का निर्णय ले लिया।
उधर, इस पूरे प्रकरण की जानकारी होने पर एसएसपी शलभ माथुर ने एसपी नार्थ को जांच का निर्देश दिया है।
Published on:
23 Sept 2018 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
