2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां प्रधानमंत्री मोदी अपने उद्योगपति मित्रों के साथ कौन बनेगा अरबपति खेल रहे, जानिए क्या है मामला

कांग्रेस ने बीजेपी की अमित शाह-पीएम नरेंद्र मोदी जोड़ी पर कटाक्ष किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 7 Jun 2018, 4:43 PM IST

KBC

PM प्रधानमंत्री मोदी अपने उद्योगपति मित्रों के साथ कौन बनेगा अरबपति खेल रहे

गोरखपुर। कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कांग्रेस ने बीजेपी की अमित शाह-पीएम नरेंद्र मोदी जोड़ी पर कटाक्ष किया है। पोस्टर जारी कर एंकर की सीट पर पीएम मोदी को जगह दिया गया है जबकि उद्योगपतियों को अरब पति बनाने संबंधी सवाल पूछे गए हैं।
गुरुवार को कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष डाॅ.सैयद जमाल की देखरेख में महासचिव अनवहर हुसैन व ई.एसएस पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। मोदी सरकार पर उद्योगपतियों को पहुंचाने का आरोप लगा कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की मौतों से बीजेपी सरकार को कुछ लेना देना नहीं।
मंुशी प्रेम चंद्र पार्क में पोस्टर जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योगपतियों के साथ कौन-कौन बनेगा महाकरोड़पति गेम खेल रहे। केबीसी में अमिताभ बच्चन करोड़पति बनाने का गेम आम जनता के साथ खेलते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री उद्योगपतियों के साथ अरबपति बनाने का गेम खेल रहे हैं। उनके गेम में उद्योगपतियों को फायदा पहुंच रहा।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि देश के बैंकों में जमा भारतीयों के धन को अपने उ़द्योगपति मित्रों को लोन दिला रहे।
महासचिव अनवहर हुसैन ने कहा कि बैंकों की हालत पतली हो गई है, देश का नौजवान, किसान मर रहा और मोदीजी विदेश की यात्राओं में व्यस्त हैं। जब जनता मोदीजी से पूछ रही कि हम लोगों को भी अमीर बनने का तरीका बताइए तो वह उनको पकौड़े-पान बेचने और पंचर बनाने की सलाह दे रहे।
यूपी कांग्रेस की प्रवक्ता डाॅ.सुरहिता करीब व महिला नेत्री निर्मला वर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी व महंगाई से आमजनता त्रस्त है। जनता दाने-दाने को मोहताज हो रही और पीएम हमारे दस लाख की सूट पहन रहे।
विरोध प्रदर्शन में मोहम्मद खालिद, देवेन्द निषाद, एस इकबाल, चंदन मद्देशिया, सोनू कुमार, सन्नू चैधरी, निर्मला वर्मा, जिया फरमान, स्नेहलता, धर्मराज चैहान, अयूब अली, कुसुम पाण्डेय, संतोष सिंह, मो. इमरान, विजय गुप्ता, दुर्गा राय, अमित तिवारी, अजय मिश्रा, संजुम आरिफ, राजकुमार पासवान आदि मौजूद रहे।