
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के शहर में सरेआम जमीन के विवाद में गोलियां तड़तड़ा उठी। विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने पर चली करीब 11 राउंड गोली में पांच लोग घायल हो गए। इस घटना से नाराज लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता व उनके बेटे को हिरासत में ले लिया। वारदात कैंट थानाक्षेत्र के सिंघडिया का है। पुलिस ने कांग्रेस नेता, उनके भाई और बेटे के खिलाफ हत्या की कोशिश और सीएलए के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो लाइसेंसी असलहे भी बरादम किए हैं।
बताया जा रहा कि सिंघड़िया के रहने वाले कांग्रेस नेता नरेंद्र मणि तिवारी उर्फ कदम तिवारी, उनके भाई मदन तिवारी और बेटे मनीष एक विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इस निर्माण की सूचना सिंघड़िया की कुसुम सिंह पत्नी रामनवल सिंह को हुई तो यह पक्ष मौके पर पहुंच गया और विरोध करने लगा। आरोप है कि कांग्रेस नेता के साथ के लोगों ने कुसुम को बंधक बना लिया। इसी बीच महिला के मौसेरे भाई वेद प्रकाश सिंह कुछ लोगों के साथ पहुंच गए। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते काफी लोग जमा हो गए। बताया जा रहा कि खुद को घिरता देख तिवारी पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इससे वेद प्रकाश, मन्नू लाल, गोलू, माया व आकाश घायल हो गए। इसमें वेद प्रकाश व एक अन्य को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
उधर, गोली चलने की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव के लोग इस घटना केबाद सड़क जाम कर दिए।
पुलिस ने बिना देर किए कदम तिवारी, उनके भाई मदन और बेटे मनीष को गिरफ्तार कर उनके पास से दो लाइसेंसी बंदूक आदि बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया।
Published on:
20 Mar 2018 07:07 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
