
Anandi ben patel governor
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (Deendayal Upadhyay Gorakhpur University) का 38वां दीक्षांत (38th Convocation) आज आयोजित है। कुछ ही देर में दीक्षांत शुरू होगा। राज्यपाल के दीक्षांत में पहुंचने के बाद कार्यक्रम शुरू होगा। यूजीसी के चेयरमैन प्रो.डीपी सिंह (UGC Chairman Prof.DP Singh) इस दीक्षांत के मुख्यअतिथि हैं। जबकि कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) अध्यक्षता करेंगी। दीक्षांत में 136 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
दीक्षांत का शुभारंभ सुबह साढे़ दस बजे से किया जाएगा। इसमें 136 होनहारों को मेडल दिए जाएंगे। इनमें 51 गोल्ड मेडल और 85 मेमोरियल गोल्ड मेडल दिया जाना है।
दीक्षांत की अध्यक्षता करने के लिए कुलाधिपति/राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल बुधवार की सुबह 9.30 बजे गोरखपुर आ जाएंगी। राज्यपाल सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.05 बजे तक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी।
यह है राज्यपाल का पूरा कार्यक्रम
दीक्षांत के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक गोरखपुर पढ़े के संबंध में बैठक करेंगी। इसके बाद वह रेड क्रास व रोटरी क्लब की बैठक में हिस्सा लेंगी। फिर सरकार की योजनाओं का एक प्रस्तुतिकरण उनके समक्ष पेश होगा। जिसमें वह शिरकत करेंगी। इसके बाद वह गोरखपुर विवि की अकादमिक कौंसिल, वित्त समिति व कार्यकारी परिषद की बैठक में शिरकत करेंगी। इसके बाद वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की अकादमिक कौंसिल, कार्यकारी परिषद व वित्त समिति की बैठक में हिस्सा लेकर वापस राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगी।
दीक्षांत में इन होनहारों पर होगी पदकों की बरसात
पाठ्यक्रम - सब्जेक्ट - नाम - परसेंटेज - संस्था
स्नातक कला संकाय ओवर ऑल- आकांक्षा - 73.78- सेंट जोसेफ वीमेंस काॅलेज
स्नातक विज्ञान संकाय बीएससी - प्रद्युम्न पांडेय- 77.11 - डीडीयूू
स्नातक एग्रीकल्चर - संदीप कुमनार सिंह - 77.39- बीआरडी पीजी काॅलेज
स्नातक वाणिज्य संकाय - श्रेयांस मिश्रा - 68.39 - डीडीयू
स्नातक बीबीए - आयुष कुमार तिवारी - 78.26 - डीडीयू
पीजी कला संकाय
दृश्य कला - विष्णु देव शर्मा - 77.60- डीडीयू
मंच कला - ज्योति सिंह - 78.95 - डीडीयू
गृह विज्ञान - शालिनी - 78.56- सीआरडी पीजी काॅलेज
मनोविज्ञान - वत्सला पाठक- 75.30 - डीडीयू
संस्कृत - पुूनम चौरसिया - 74.15 - डीडीयू
भूगोल - नेहा कुमारी - 69.05- डीडीयू
इतिहास - प्रिया पांडेय - 69.90 - डीडीयू
प्राचीन इतिहास - शुभ्रा गुप्ता - 75.28 - डीडीयू
ऊर्दू - रादिया सदफ - 71.80 - डीडीयू
अंग्रेजी - सपना दुबे - 64.10 - नेशनल पीजी काॅलेज
समाज शास्त्र - अदिति सिंह - 70.80 - डीडीयू
दर्शन शास्त्र - राजेश यादव- 59.40 - डीडीयू
हिंदी - आकांक्षा मिश्रा - 70.80 डीडीयू
राजनीति शास्त्र - अभिजीत कुमार यादव, करन प्रताप सिंह - 67.65 डीडीयू
शिक्षा शास्त्र - अनुराधा जायसवाल - 66.65 - डीडीयू
सतत शिक्षा एवं प्रसार कार्य - ऐश्वर्या पांडेय - 74.55, डीडीयू
बीएड - निकिता मिश्रा - 78.63- लीलावती देवी महाविद्यालय
एमएड - सुमना पासवान - 75.25 - डीडीयू
रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन - अंजली सिंह - 65.00 - डीडीयू
स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय
रसायन शास्त्र - नेहा गुप्ता - 83.92 - डीडीयू
गणित (छात्र)- रितेश कुमार सिंह - 84.42 - डीडीयू
गणित (छात्रा)- अनामिका उपाध्याय - 93.50 - डीडीयू
वनस्पति विज्ञान - स्वाति सिंह - 77.58 - डीडीयू
भौतिकी - शिखा पांडेय - 80.75 - डीडीयू
बायोटेक्नोलॉजी - श्रुति द्विवेदी - 83.00- डीडीयू
इलेक्ट्रानिक्स - गरिमा सिंह - 76.83- डीडीयू
सांख्यिकी - अंकिता मिश्रा - 91.25 - डीडीयू
पर्यावरण विज्ञान - अनम फातिमा - 81.00- डीडीयू
माइक्रोबायोलॉजी - अंचल श्रीवास्तव - 76.08- डीडीयू
गृह विज्ञान - शिवांगी मिश्रा - 81.67- डीडीयू
एमएससी एग्रीकल्चर - आदित्य पटेल -83.71- बीआरडी पीजी काॅलेज
वाणिज्य संकाय अर्थशास्त्र - राजू साहनी - 66.95-डीडीयू
एमकॉम - रुक्मणि जायसवाल - 75.15 - डीडीयू
एमबीए - सुमैया श्रीवास्तव - 81.03- डीडीयू
एमबीबीएस - वरूण सिंह - 69.56 - बीआरडी मेडिकल काॅलेज
एलएलबी - आशुतोष कुमार शु्क्ला - 66.27- डीडीयू
बीजे - 2018 - राजकुमार शर्मा - 63.83- डीडीयू
नर्सिंग - 2018 - बृज किशोर वर्मा - 70.72 - गुरू श्री गोरक्षनाथ काॅलेज
एलएलएम 2018 - मृत्युंजय कुमार मिश्रा - 60.00- डीडीयू
Published on:
23 Oct 2019 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
