
देवरिया में पिता ने किया बेटी की हत्या
देवरिया जिले में एक युवती के हत्या के मामला सामने आया है।
पुलिस को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की युवती गर्भवती है और उसकी मौत दम घुटने से हुई है तो पुलिस को परिजन पर शक हुआ। अगले ही दीन 3 अप्रैल को पुलिस ने परिवार के सभी लोगो को हिरासत में ले लिया। देर शाम मां सहित अन्य महिलाओं को पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन प्रेमी, पिता और चाचा को हिरासत में रखा।
क्या है पूरा मामला
मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की रात और बुधवार को दिनभर पुलिस पिता और प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ करती रही। पिता पहले तो अपनी संलिप्तता से मना करता रहा। देर शाम जब पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और घटना की कहानी अपनी जुबानी बयां कर दी।
दुपट्टे से गला घोंट कर मार डाला
पिता ने परिवार के सभी लोगो को दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए घर से बहार भेज दिया था। जिसके बाद उसने अपनी बेटी का दुपट्टे से गला घोंटकर कर मौत के घात उतार दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले से ही बोर में बालू भरकर रखा था। शव को गंडक नदी में फेंक दिया।
पिता ने पुलिस को बताय
बेटी के गर्भवती होने की चर्चा गांव में होने लगी थी। जब वह कहीं आता-जाता था तो लोग तंज करते थे। जिससे वह परेशान हो गया था। बताया कि एक दिन शाम को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा तह पार्टी में मौजूद एक दोस्त ने नशे की हालत में बेटी की इस मामले की चर्चा कर दिया। यह बात उसे बहुत बुरी लगी।
वारदात की रात बेटी को बाहर लेकर गया
वारदात की रात में करीब 10 बजे वह किशोरी को लेकर घर से कुछ दूरी पर नदी के किनारे लेकर गया। मौका पाकर किशोरी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। किशोरी चिल्लाई तो उसके मुंह पर हाथ रख दिया और जोर से गला दबा कर उसकी जान ले ली। लाश को बालू के बोरे में बांधकर नदी में फेंक दिया।
ASP ने बताया
ASP राजेश सोनकर ने बताया की पुरे मामले में पिता का हाथ सामने आया है। उसने ही गला दबाकर हत्या की है। पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रेमी को क्लीनचिट दे दी गई है।
Published on:
06 Apr 2023 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
