
गोरखपुर जिले के भटहट क्षेत्र से एक घिनौना मामला सामने आया है। महिला ने 1090 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि अकेले देख कर देवर ने जबरन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
पीड़ित ने 1090 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई
गोरखपुर में एक महिला ने देवर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वह तहरीर लेकर भटहट चौकी पर पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पिपराइच क्षेत्र का बताकर लौटा दिया। पीड़ित ने 1090 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई है।
2 साल पहले उसकी शादी हुई
महिला ने पुलिसकर्मियों को बताया कि 2 साल पहले उसकी शादी हुई है। उसके पति गुजरात में मजदूरी करते हैं। वह अपने सास-ससुर और देवर से अलग रहती है। शनिवार की सुबह 10 बजे बकरी लेकर सास खेत की ओर चली गई थी। देवर ने अकेला पाकर कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया।
दो घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा
पीड़िता के अनुसार आरोपित ने दो घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी फोन से पति को दी। थानाध्यक्ष पिपराइच सूरज सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर नहीं दी है। जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया की पूरे मामले की जांच की जा रही है। जैसे ही कोई सबूत मिलता है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
19 Mar 2023 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
