14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुमेर सागर ताल को विकसित करने की तैयारी, 27 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा

सुमेर सागर ताल को रामगढ़ ताल की तरह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

2 min read
Google source verification
sumer sagar taal .jpg

GDA उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सुमेर सागर ताल को रामगढ़ताल की तरह विकसित करने की योजना हैं। यहां लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। लगभग 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

18.5 एकड़ में फैले ताल का सुंदरीकरण कराएगा
GDA ने सुमेर सागर ताल को रामगढ़ताल की तरह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू की है। शहर के विजय चौक से धर्मशाला बाजार के बीच करीब 18.5 एकड़ में फैले इस ताल का नए सिरे से सुंदरीकरण कराएगा।

8.78 एकड़ में ताल के वास्तविक स्वरूप होगा
8.78 एकड़ में ताल के वास्तविक स्वरूप को विकसित कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। आसपास के मोहल्ले के पानी के शोधन के लिए प्लांट लगेगा। साथ ही फूड कोर्ट, पार्किंग के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा पाथ वे भी बनाया जाएगा।

शहर के बीच में लोगों को मनोरंजन के लिए GDA इसे विकसित करेगा
नवागत नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने करीब दो साल पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर रहते ताल की जमीन पर हुए निर्माण को ध्वस्त कराया था। मामला तब खूब गरमाया था।

कुछ निर्माण को लेकर अब भी कोर्ट में मामला चल रहा है। अब दोबारा वहां कब्जा न हो और शहर के बीच में लोगों को मनोरंजन के लिए विकल्प मिल सके, इसके लिए जीडीए सुमेर सागर ताल को नए सिरे से विकसित करेगा।

ताल के किनारों को कटान से सुरक्षित करने के लिए पक्का नाला बनेगा
ताल के किनारो पर पक्का नाला बनेगा। इससे गंदा पानी ताल के अंदर नहीं जा पाएगा। ताल के प्राकृतिक स्वरूप को स्थापित करते हुए उसके साथ ही जागिंग ट्रैक, फूड कोर्ट, म्यूजिकल फाउंटेन, स्मार्ट लिंक रोड, लाइटिंग और लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। म्यूजिकल फाउंटेन भी लगेगा।

400 चारपहिया वाहनों की होगी पार्किंग व्यवस्था

बीच शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए यहां 400 चारपहिया वाहनों को खड़ा करने की भी व्यवस्था होगी। साथ ही दो पहिया वाहन भी खड़े हो सकेंगे। प्राधिकरण की तरफ से इसकी प्लानिंग की गई है।