4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरवाजा खोलने में हुई देरी, तो शराबी पति ने पत्नी-बेटे को मारी गोली

अस्पताल ले जाते समय घायल पत्नी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

2 min read
Google source verification
Wife Murder

पत्नी की हत्या

गोरखपुर. दरवाजा खोलने में देरी पर गुस्साये शराबी पति ने पत्नी व बेटे को गोली मार दी। लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। उधर, अस्पताल ले जाते समय घायल पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटा जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रहा। मृतका भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में लगे कमांडो की बहन बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गगहा क्षेत्र के गौरपार गांव के रहने वाले राणा प्रताप सिंह शराब का आदी हैं। रोज की तरह शुक्रवार की देर रात को वह शराब पीकर घर पहुंचे। अंदर प्रवेश करने के लिए दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोलने में पत्नी कंचन ने थोड़ी देर कर दी इससे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बताया जा रहा कि पत्नी के दरवाजा खोलते ही शराब के नशे के धुत राणा प्रताप सिंह ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायर कर दी। गोली कंचन की गर्दन में जा धंसी। नशे के धुत पिता की इस हरकत से बेटा साकेत प्रताप सिंह घबरा गया। वह भाग कर दूसरों को बुलाने निकला। लेकिन राणा ने उसपर भी गोली चला दी। इसके बाद वह फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:

गाजीपुर में आरएसएस कार्यकर्ता व पत्रकार की हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

गोली की आवाज सुन और लोग इकठ्ठा हो गए। घायलों को आनन फानन में गगहा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन कंचन की तब तक मौत हो गई। जबकि बेटे साकेत को गम्भीर स्थिति में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन बाद में परिजन उसे लेकर किसी निजी अस्पताल में चले गए। बता दें कि मृतका कंचन गगहा के रहने वाले संतोष कुमार सिंह की बहन है। कमांडो संतोष इस समय भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं।

Story Loader