14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएस कार्यकर्ता व पत्रकार की हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

ग्रामीणों ने कई दुकानों को अपना निशाना बनाया, बवाल में एक दुकानदार घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 21 Oct 2017, 11:36 AM IST

Protest

प्रदर्शन

गाजीपुर. आरएसएस कार्यकर्ता व स्थानीय पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या के बाद शनिवार को जमकर बवाल हुआ। हत्या से नाराज लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने कई दुकानों को अपना निशाना बनाया, बवाल में एक दुकानदार घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची हालात को सामान्य करने के प्रयास में जुटी है।

बता दें कि शनिवार सुबह करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा चट्टी पर राजेश मिश्रा 35 वर्ष व उनके भाई अमितेश मिश्रा 30 वर्ष को मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हीं के परिसर में पिस्‍टल से फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल राजेश मिश्रा की जिला चिकित्‍सालय लाते समय रास्‍ते में मौत हो गयी। जबकि उनके भाई अमितेश की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए वाराणसी भेजा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सभी अपराधी दोनों हाथों में हथियार लिये हुए थे। आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्रा की मौत की खबर से उपस्थित ग्रामीण गुस्‍से से उबल पड़े और आक्रोशित होकर कोतवाली से लेकर मिश्रबाजार के बीच दुकान बंद कराने लगे। दुकानदारों के विरोध करने पर ग्रामीणों और दुकानदारों में मारपीट भी हुई, जिसके नाराज ग्रामीणों ने तोडफोड़ किया। मारपीट में एक दुकानदार घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:

गाजीपुर में पत्रकार व आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करा रही है। आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्र ने हाल ही में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मैनपुर में एक सप्ताह का आरएसएस कैंप लगाया था और लोगों से दीपावली के मौके पर डोर टू डोर कैंपेन मुलाकात भी की थी। राजेश मिश्रा स्थानीय दैनिक अखबार से भी जुड़े थे और लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि थी। लोग हत्या की घटना को इस एंगल से भी जोड़ रहे हैं।