
शनिवार को गोरखपुर के नॉर्मल इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ, जब बिजली विभाग की दीवार अचानक गिर गई। इस घटना में नाली निर्माण का काम कर रहे पांच मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की नाली निर्माण के लिए खुदाई हो रही थी, तभी अचानक बिजली विभाग की पुरानी दीवार गिर गई। दीवार के गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर नई योजनाएं बनाई जा रही हैं।
Updated on:
07 Dec 2024 04:01 pm
Published on:
07 Dec 2024 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
