3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दिनदहाड़े फायरिंग, युवक घायल

बुधवार बाइक सवार बदमाशों ने एक कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक के पैर में गोली लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बुधवार को दिन में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। बेलघाट कस्बे का विशाल अपने भाई के साथ कार से जा रहा था। फिलहाल घटना के बारे में घायल युवक भी कुछ ठोस वजह नहीं बता पा रहा है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ ख़जनी ने बताया कि शाम 6 बजे घायल युवक ने एक नामजद व कुछ अज्ञात के नाम तहरीर दिया है। घायल युवक के परिजनों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ गए थे पत्नी और बेटा, कमरे में पड़ी मिली कांग्रेसी नेता की लाश…मुंह से निकला था झाग

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलघाट कस्बा निवासी विशाल सिंह पुत्र बिनोद सिंह आज बुधवार को दोपहर अपने भाई के साथ कार से एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर गोली मार दिया। हमलावर काफी पहले से विशाल का इंतजार कर रहे थे। विशाल को आता देख वे कार रोकने की कोशिश किए लेकिन जब वह नहीं रुका बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। सीओ ख़जनी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शाम को घायल विशाल की तरफ से तहरीर दी गई है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Story Loader