29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो छात्र गुटों में हिंसक झड़प के बाद हुई फायरिंग,तीन घायल

सोमवार देर रात गोरखपुर में दो छात्र गुटों में हुए विवाद शुरु हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने पिस्टल से फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए ।

2 min read
Google source verification
fayring.jpg

सीएम सीटी में एक तरफ जहां पुलिस और प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार आमजन से अपील कर रहे हैं वही कुछ अराजक तत्व पूरा माहौल खराब करने में जुट हुए हैं। सोमवार देर रात गोरखपुर के दुर्गाबाड़ी रोड स्थित तरंग क्रासिंग के पास छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई ,जिसने हिंसक रुप ले लिया। इस झगड़े में एक पक्ष ने फायरिंग शुरु कर दी,जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्गाबाड़ी रोड पर तरंग क्रासिंग के पास सोमवार की रात छात्रों के दो गुट में मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर एक पक्ष से पहुंचे अंडा विक्रेता ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें छात्र समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद भगदड़ मच गई। आरोपित पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। कोतवाली पुलिस घायलों को मेडिकल कालेज ले गई। जहां छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आरोपित की तलाश में टीम छापेमारी कर रही है।
जटाशंकर पोखरा निवासी शंकर चौधरी प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन है। उनका 17 वर्षीय बेटा शनि इंटर का छात्र है। शाम को दुर्गाबाड़ी स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता है। सोमवार की देर शाम कोचिंग से लौटते समय छात्रों के एक गुट ने शनि को पीट दिया। जिसकी सूचना उसने पिता को दी। शंकर पहुंचे तो पिटाई करने वालों ने चौराहा पर अंडा की दुकान लगाने वाले अभिषेक यादव को बुला लिया। जिसके बाद मामला बढ़ गया।
हाथापाई होने पर कोचिंग में पढ़ने वाला काजीपुर निवासी अनिकेत सिंह बीच-बचाव करने लगा। यह बात अभिषेक यादव को नागवार लगी। पिस्टल निकालकर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अनिकेत सिंह सीने, शंकर चौधरी के दाएं कंधे और जिम में जा रहे बेनीगंज निवासी शाहनवाज के बाएं हाथ में गोली लग गई। मेडिकल कालेज में भर्ती अनिकेत की स्थिति गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि अभिषेक की तलाश चल रही है। पूछताछ के लिए करीबियों को हिरासत में लिया गया है।