26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गायब हुई पूर्व चुनाव आयुक्त की बिल्ली, पूरे शहर में लगाए पोस्टर, ढूंढने वाले को 11 हजार इनाम

- गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गायबु हुई पूर्व चुनाव आयुक्त की बिल्ली - तलाशी के लिए जीआरपी थाना में दी तहरीर - तलाशी के लिए शहर में लगाए गए पोस्टर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 13 Nov 2020, 9:09 AM IST

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गायब हुई पूर्व चुनाव आयोग की बिल्ली, पूरे शहर में लगाए पोस्टर, ढूंढने वाले को 11 हजार इनाम

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गायब हुई पूर्व चुनाव आयोग की बिल्ली, पूरे शहर में लगाए पोस्टर, ढूंढने वाले को 11 हजार इनाम

गोरखपुर. गोरखपुर में एक बिल्ली को ढूंढने के लिए पूरे शहर में उसकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए। साथ ही बिल्ली की तलाश करने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई। दरअसल, भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की पत्नी और नेपाल चुनाव आयुक्त रहीं ईला शर्मा की पालतू बिल्ली गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गायब हो गई। वह प्लेटफार्म नंबर 6 से गायब हुई थी। उसकी खोज के लिए ईला शर्मा ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। आरपीएफ व जीआरपी के साथ ही पुलिस भी बिल्ली की सरगर्मी से तलाश में जुट गई। शहर के विभिन्न इलाकों में बिल्ली का पोस्टर लगाकर ढूंढने वाले को उसे पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।

हुलिए के आधार पर बिल्ली की तलाश शुरू

नेपाल की चुनाव आयुक्त रहीं ईला शर्मा दिल्ली जा रही थीं। उन्हें गोरखपुर से ट्रेन पकड़ना था। उनके साथ उनकी पालतू बिल्ली हिवर भी थी। बुधवार की रात में वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। वहीं से उनकी पालतू बिल्ली हिवर गायब हो गई। उन्होंने बिल्ली की तलाश की तो वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने जाआरपी थाने में इसकी तहरीर दर्ज कराई। ईला शर्मा और उनके पति के बारे में जानने के बाद पुलिस वाले तत्काल सक्रिय हो गए और हुलिए के आधार पर बिल्ली की तलाश शुरू कर दी। इस बीच रेलवे स्टेशन व शहर के विभिन्न हिस्सों में लापता बिल्ली का पता लगाने में मदद करने से संबंधित एक पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर में बिल्ली का पता बताने या फिर उसकी तलाश में मदद करने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

बिल्ली की तलाश जारी

इस मामले में जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक बृजभान पांडेय का कहना है कि नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा को डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सपे्रस से दिल्ली जाना था। बुधवार की रात 11 बजे उनकी बृजभान पांडेय बृजभान पांडेय ट्रेन थी। प्लेटफार्म से उनकी बिल्ली गायब हो गई। बिल्ली की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:महिला के कारनामों से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को लिखा पत्र, कहां दूसरे शहर बसने को होंगे मजबूर, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें:यूपी सरकार ने माना, 31277 अभ्यर्थियों की चयन सूची में हुई गलतियां

नेपाल जाने का कार्यक्रम स्थगित

गुम हुई बिल्ली की वजह से महिला अधिकारी ने अपने नेपाल जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। बिल्ली की खोज के लिए जारी किए पोस्टर में लिखा है, 'हिवर नाम से बुलाने से सुनती है। 11 नवंबर की रात को प्लेटफार्म नंबर 6 से खोई है। उसके नाक पे भूरा दाग है और हरी आंखे हैं। मिलने पर संपर्क करें।' पोस्टर में ला शर्मा ने अपना मोबाइल नंबर दिया है। संपर्क के लिए अन्य दो लोगों का भी नंबर दिया है।

जानें ईला शर्मा के बारे में

ईला शर्मा भारत के लिए अपरिचित नाम नहीं हैं। वे साहित्यिक नगरी वाराणसी की संकरी गलियों में पली-बढ़ीं हैं। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा वह वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत और नेपाली साहित्य में स्नातक भी हैं। ईला के पिता बाबू माधव प्रसाद प्रसिद्ध कारोबारी थे जो नेपाली किताबें बेचते थे। उनकी माता नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती थीं।

एसवाई कुरैशी से ईला की मुलाकात सितंबर 2015 में मेक्सिको में आयोजित एक कांफ्रेंस में हुई थी। तब एसवाई कुरैशी की उम्र 69 और ईला शर्मा की उम्र 49 वर्ष थी। यहां दोनों ने चुनाव सुधारों के लिए कई बैठकें की थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई जो कि आगे चलकर विवाह के बंधन में तब्दील हो गई।