16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या के लिए प्रतिदिन जा रहे हैं 2 से 4 हजार श्रद्धालु, जल्द ही चलेंगी चार और स्पेशल बसे

अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या चार से पांच गुना की वृद्धि हो गई है। परिवहन निगम के लिए ये रूट काफी मुनाफा देने वाला हो गया है। 19 जनवरी से पहले अयोध्या के लिए 10 से 12 बसें ही चलती थीं, वहीं अब इन बसों की संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है।

2 min read
Google source verification
अयोध्या के लिए प्रतिदिन जा रहे हैं 2 से 4 हजार श्रद्धालु, जल्द ही चलेंगी चार और स्पेशल बसे

अयोध्या के लिए प्रतिदिन जा रहे हैं 2 से 4 हजार श्रद्धालु, जल्द ही चलेंगी चार और स्पेशल बसे

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोडवेज की बसों से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।इन दिनों प्रतिदिन दो से तीन हजार लोग रोडवेज की बसों से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं, वहीं 19 जनवरी से पहले अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या सिर्फ 400 से 500 ही थी। अब रोडवेज अयोध्या के लिए चार और बसें चलाएगा।

22 जनवरी के बाद चार से पांच गुना बढ़े यात्री

अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या चार से पांच गुना की वृद्धि हो गई है। परिवहन निगम के लिए ये रूट काफी मुनाफा देने वाला हो गया है। 19 जनवरी से पहले अयोध्या के लिए 10 से 12 बसें ही चलती थीं, वहीं अब इन बसों की संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है।

इन बसों से दो से तीन हजार लोग हर दिन अयोध्या जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो को मिला दिया जाए तो हर दिन 200 से अधिक बसें हर दिन अयोध्या जा रही हैं। इन बसों से 10 हजार से अधिक लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।

परिवहन निगम के जिम्मेदारों की माने तो आने वाले दिनों में अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या सात से आठ हजार हो जाएगी। इसकी तैयारी में परिवहन निगम जुटा हुआ है। मुख्यालय से गोरखपुर को अयोध्या के लिए दो विशेष रामरथ बसें गोरखपुर को मिल चुकी हैं। फरवरी में अयोध्या के लिए चार और बसें विशेष गोरखपुर के मिलेंगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या की राह और आसान हो जाएगी।

ARM गोरखपुर डिपो

ARM गोरखपुर डिपो महेश चंद्र ने बताया की अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। बड़ी संख्या में लोग रोडवेज की बसों से अयोध्या धाम जा रहे हैं। इससे रोडवेज की आय भी बढ़ी है। इस महीने और चार विशेष बसें अयोध्या के लिए मिलने वाली हैं।


बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग