
गोरखपुर। लोकसभा उपचुनाव के दौरान स्टैटिक सर्विलांस टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 14 लाख से अधिक रुपये और 11 किलो से अधिक चांदी बरामद किया है। यही नहीं टीम ने काफी मात्रा में शराब और साड़ियों को भी जब्त किया है।
गोरखपुर संसदीय उपचुनाव के दौरान स्टैटिक टीमों की कार्रवाईयों के संबंध में एडीएम विधान जायसवाल ने बताया कि बीते 23 फरवरी की देर रात में स्टैटिक सर्विलांस टीम ने विजय चैराहा के पास साड़ियों से लदी एक टाटा मैजिक गाड़ी पकड़ी। इस गाड़ी के चालक के पास साड़ियों का कोई कागजात नहीं था। आशंका जताई गई कि इसे चुनाव में इस्तेमाल को लाया गया हो। ऐसे में स्टैटिक टीम ने गाड़ी को साड़ियों समेत कोतवाली पुलिस को सौंप दी।
23 फरवरी को ही फ्लाइंग स्क्वायड टीम के मजिस्टेªट द्वारा सहजनवां में एक वाहन से 7 लाख रूपये पकड़े गये जिसका वे कोई लेखा-जोखा नही दे सके। रुपयों को जब्त कर लिया गया है।
स्टैटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने ताजपिपरा प्वाइंट पर 24 फरवरी को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक वाहन पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसमें से 2 पेटी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की बोतलों में रायल स्टैग, लैला आदि ब्रांड के नाम थे।
25 फरवरी को भटहट में भी स्टैटिक मजिस्टेªट द्वारा सात लाख रुपये पकड़े गये। पैसे जिनके पास से मिले उनके पास इन रुपयों के संबंध में कोई लेखा-जोखा नही था। इसे सीज कर कोषागार में जमा कराया गया है।
11 किलो से अधिक चांदी बरामद
एडीएम विधान जायसवाल के अनुसार 22 फरवरी को राजघाट साकरकन्डी पर चेक पोस्ट के स्टैटिक मजिस्टेªट द्वारा जांच में 11 किलो 900 ग्राम चांदी बरामत की गयी। इसे सीज कर दिया गया है।
आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रचार सामग्री हटी
एडीएम ने बताया कि 24 फरवरी तक सार्वजनिक सम्पत्ति पर दीवार लेखन के कुल 412 पोस्टर्स, 3349 बैनर्स, 2056 एवं अन्य 2278 केस चिंहित किए गए। यानी कुल 8095 प्रकरण आदर्श चुनाव आचार संहिता के विरुद्ध पाया गया। इसको हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
इनको मिली चेतावनी
एडीएम ने बताया कि 19 फरवरी को पैड़लेगंज चैराहा, सर्किट हाउस एवं अन्य प्रमुख चैराहों व विद्युत खम्भांे पर समाजवादी पार्टी, पीस पार्टी तथा निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल के झण्डे लगे पाये गये थे। इसकी नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाये जाने पर इन दलों को चेतावनी दी गयी कि पुनः आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की पुनरावृत्ति न की जाए।
Published on:
26 Feb 2018 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
