
गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, जिले का एक युवक मुंबई में एक युवती जो अपने प्रेमजाल में फंसाकर धोखा देकर वापस भाग आया और यहां आकर उसने किसी और से शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो वो सोमवार को युवक की तलाश करते हुए गोरखपुर पहुंच गई। युवती बांद्रा मुंबई से आकर SSP से मिलकर आरोप लगाया कि उसका प्रेमी शादी का झांसा देकर मुबंई में उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा और फिर धोखा देकर किसी और से शादी कर ली।
सोमवार को युवती ने SSP डॉ. गौरव ग्रोवर को प्रार्थना पत्र देकर बताया, उसकी खजनी इलाके सराय तिवारी के रहने वाले हर्ष उदय सिंह मुंबई में मुलाकात हुई थी। हर्ष मुबंई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई।आरोप है कि युवती को हर्ष ने झूठे प्रेम जाल में फसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। हर्ष ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया था। जिसे अब वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसे पता चला कि हर्ष अपने परिजनों के साथ मिलकर किसी और लड़की से शादी करने वाला है, जिसको लेकर उसने हर्ष से इस बारे में बात की तो उसने शादी करने इनकार कर दिया।
युवती ने बताया कि 2 नवंबर को हर्ष मुंबई से अपने गोरखपुर चला आया। जिसके बाद युवती को पता चला कि हर्ष ने 24 नवंबर को यहां शादी कर ली है। उसने हर्ष से बात करने की कोशिश की, जिसपर हर्ष युवती को धमकी देने लगा और उससे शादी करने से इनकार कर दिया।युवती ने बताया कि उसने इस मामले में मुंबई के समता नगर थाने में केस भी दर्ज करवाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे धमकी भी दी है।
Updated on:
25 Nov 2024 11:14 pm
Published on:
25 Nov 2024 10:49 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
