
पूर्वाचल वासियों को विधानसभा चुनाव के बाद गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा की सौगात मिल सकती है। नेपाल स्थित ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ ने बस सेवा शुरू करने की हरी झंडी दे दी है। नेपाल ट्रांसपोर्ट का प्रतिनिधि मंडल दिसंबर में गोरखपुर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक से मिला था। रोडवेज के अधिकारियों और प्रतिनिधि मंडल के साथ दोनों देश के बीच चलने वाली बस को बहाल करने के क्रम में बसों के परमिट, मरम्मत, किराया और रखरखाव पर विस्तार से चर्चा के बाद आम सहमति भी बन गई। इस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ ने भी सहमति दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर डिपो की एक बस प्रतिदिन गोरखपुर से काठमांडू के लिए रवाना होगी। यात्रियों की राहत के लिए बस की समय सारिणी सुविधाजनक बनाई जाएगी। गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा शुरू करने की योजना दो वर्ष पहले भी बनी थी। लेकिन लाकडाउन के चलते योजना ठंडे बस्ते में चली गई। कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद दोनों देश के संबंधित अधिकारियों ने बस सेवा को शुरू करने की कवायद तेज कर दी थी। लेकिन फिर से कोरोना संक्रमण और विधान सभा चुनाव के कारण इसकी गति धीमी पड़ गयी है। चुनाव के बाद यह सेवा आमजन के लिए शुरु कर दी जाएगी।गोरखपुर से काठमांडू के बीच लगभग 370 किमी की दूरी 12 घंटे से कम समय में पूरी हो जाएगी।
काठमांडू नेपाल की राजधानी है। यह नगर समुद्र तल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है,और 50.8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल,पशुपति नाथ मंदिर,काठमांडू दरबार स्क्वायर,स्वयंभू नाथ मंदिर,बौद्ध नाथ मंदिर,महा बुद्ध स्तूप,मनोकामना मंदिर है।
Published on:
01 Feb 2022 12:01 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
