2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AIIMS Gorakhpur : एम्स गोरखपुर भी दलालों की गिरफ्त में, उपकरण के पैसे न देने पर नही हुआ ऑपरेशन

भाई के ऑपरेशन के लिए रुपयों का इंतजाम कहने के बाद डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में ले गए। 26 सितंबर को तीन घंटे ऑपरेशन थिएटर में रखने के बाद डॉक्टर ने अगले दिन ऑपरेशन की बात कहते हुए और रुपयों की मांग की। इसपर संतोष ने आपत्ति जताई तो बुधवार की रात मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

2 min read
Google source verification
AIIMS Gorakhpur : एम्स गोरखपुर भी दलालों की गिरफ्त में, उपकरण के पैसे न देने पर नही हुआ ऑपरेशन

AIIMS Gorakhpur : एम्स गोरखपुर भी दलालों की गिरफ्त में, उपकरण के पैसे न देने पर नही हुआ ऑपरेशन

Gorakhpurnews : जिले में इस समय मरीज माफिया, एंबुलेंस माफिया, ब्लड माफिया का नेक्सस मेडिकल कालेज , जिला अस्पताल को जकड़ा ही था अब प्रतिष्ठित एम्स गोरखपुर भी इनकी जकड़ में आ गया है। ऐसा ही एक वाकया एम्स में हुआ। यहां मरीज को भर्ती करने के बाद ऑपरेशन के लिए उपकरण दलाल के माध्यम से खरीदवाए जा रहे हैं।

एम्स के डॉक्टर ने उपकरण के लिए दलाल का नंबर दिया

जानकारी के मुताबिक सिकरीगंज क्षेत्र के शुक्लपुर निवासी अशोक शुक्ला अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इस दौरान गिरने से उनका कूल्हा टूट गया। परिजनों ने 21 सितंबर को उन्हें एम्स की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह देते हुए भर्ती कर लिया।

दलाल से बात करने के बाद उपकरण भेज दिया गया

पीड़ित के भाई संतोष शुक्ला के मुताबिक 29 नंबर बेड पर भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने एक फोन नंबर दिया और कहा कि इस नंबर पर बात कर लीजिए। उस फोन नंबर पर ऑपरेशन के दौरान लगने वाले उपकरण के संबंध में बात हुई। इस बीच बिना दाम बताए उपकरण भेज दिया गया। बाद में उपकरण की कीमत 24,500 रुपये बताई गई।

उपकरण का दाम न देने पर नही किए ऑपरेशन

भाई के ऑपरेशन के लिए रुपयों का इंतजाम कहने के बाद डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में ले गए। 26 सितंबर को तीन घंटे ऑपरेशन थिएटर में रखने के बाद डॉक्टर ने अगले दिन ऑपरेशन की बात कहते हुए और रुपयों की मांग की। इसपर संतोष ने आपत्ति जताई तो बुधवार की रात मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।उन्हें बताया गया कि मशीन को ठीक होने में अभी महीने भर लगेंगे, तब तक हड्डी खराब हो जाएगी। इससे परेशान परिजन अशोक को प्राइवेट नर्सिंग होम लेते गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई ने बताया की एम्स के इस का की शिकायत वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग