
गोरखपुर में एक मामला सामने आया जहां फर्जी पुलिस बनकर युवक कर रहा था वसूली।
पिता ने कहा साहब आपको गलतफहमी हो गई
पुलिस ने रामगढ़ताल के पास वसूली के आरोप में पकड़े गए फर्जी दरोगा अपूर्व राय के पिता को फोन किया तो वह यकीन नहीं किए। पिता अजय शंकर राय ने कहा, साहब आपको गलतफहमी हो गई है।
मेरा बीटा दरोगा है। मैं आपको व्हाट्सएप पर दस्तावेज भेज दे रहा हूं। उसके नियुक्ति का पत्र भी मेरे पास है। इसके बाद पिता ने सभी दस्तावेज भेजे दिए।
आगे चलकर घर, परिवार का नाम रोशन करेगा
पिता से झूठ बोलने की वजह से पुलिस के हाथ वह दस्तावेज भी लग गए, जिसे पाने के लिए उसे जांच और मेहनत करनी पड़ती। बाद में पुलिस ने दोबारा फोन कर बताया कि जांच हो चुकी है, सब फर्जी है।
पिता अजय शंकर राय बड़ी मेहनत से बेटे को पढ़ा रहे थे। उन्होंने बताया सोचा था कि बेटा किसी लायक हो जाएगा। कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई भी कर रहा था। आगे चलकर घर, परिवार का नाम रोशन करेगा।
ट्रैनिग के लिए मुरादाबाद गया था
उसने करीब एक महीने पहले जानकारी दी कि उसका चयन दरोगा में हो गया है। फर्जी नियुक्ति पत्र और आईकार्ड देखकर परिजनों ने यकीन कर लिया। फिर उसने घरवालों को बताया, 15 दिन से उसकी मुरादाबाद में ट्रेनिंग चल रही है।
इसके बाद परिजनों को और यकीन हो गया। क्योंकि, वह किराये के कमरे में रहता था, इस वजह से परिजन भी उसे देखने नहीं आए कि आखिर वह है, कहां। अब परिजनों के पास पछतावा के अलावा कुछ नहीं है।
Published on:
23 Mar 2023 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
