16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur News: भीषण गर्मी का कहर , निजात के लिए नदी में नहाने गए अलग, अलग घटनाओं में 4 बच्चों की डूबने से हुई मौत

जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। हिट वेव से जहां लोग बीमार पड़ रहे वहीं नदियों, पोखरो में नहाने से भी डूबने से हो रही मौतों की संख्या बढ़ गाय है।रविवार को जिले में गर्मी से राहत पाने के लिए नदी और पोखरे में नहा रहे चार बच्चों की डूबने से रविवार की शाम को मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Gorakhpur News

Gorakhpur News: भीषण गर्मी का कहर , निजात के लिए नदी में नहाने गए अलग, अलग घटनाओं में 4 बच्चों की डूबने से हुई मौत

GorakhpurNews: जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। हिट वेव से जहां लोग बीमार पड़ रहे वहीं नदियों, पोखरो में नहाने से भी डूबने से हो रही मौतों की संख्या बढ़ गाय है।रविवार को जिले में गर्मी से राहत पाने के लिए नदी और पोखरे में नहा रहे चार बच्चों की डूबने से रविवार की शाम को मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद उनके शव को बाहर निकाला जा सका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों की मौत के बाद उनके गांव में कोहराम मच गया।

जिले के अलग, अलग क्षेत्रों में 4 बच्चों की डूबने से हुई मौत
कैंपियरगंज क्षेत्र के ताल बंजरहा में रविवार की शाम दुर्गेश साहनी की पत्नी स्मिता देवी व श्याम मिलन साहनी की पत्नी सरिता देवी रविवार की शाम 5.30 बजे गांव के सामने राप्ती नदी में कपड़ा धोने गई थीं। उनके साथ उनका बेटा अर्जुन पुत्र दुर्गेश 10 वर्ष व शनि पुत्र श्याम मिलन 8 वर्ष गए थे। वह कपड़े धुलने में व्यस्त हो गई तो दोनों बच्चे कपड़ा निकाल कर नदी में नहाने लगे। महिलाएं कपड़ा धुलने के बाद अपने बच्चों को खोजने लगीं तो नदी के किनारे बच्चों के कपड़े देखकर उन्हें बच्चों के डूबने का अंदेशा हुआ। उन्होंने घरवालों को सूचना दी। नदी में बच्चों की खोजबीन के साथ पुलिस को सूचना दी। बच्चों के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविकों और गोताखोरों की मदद से रात आठ बजे दोनों मासूमों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। दो बच्चों के डूबने से गांव में मातम छा गया।

उरुवा क्षेत्र में भी दो बच्चे डूबकर मरे
वहीं, दूसरी घटना उरूवा बाजार क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। गांव के सिराज के पुत्र साद 11 वर्ष और संतराज के पुत्र विशाल 9 वर्ष गांव से तकरीबन एक किमी दूर मुबारकपुर गांव के पोखरे में नहाने चले गए थे। रविवार की शाम तकरीबन 6 बजे उनको डूबता देख वहां पर नहा रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों ने डूबते हुए बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला।

परिवार में पसरा मातम
दोनों बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरूवा ले जाया गया। जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। साद उरूवा के पीएच इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था उसकी एक बहन हैं। साद के पिता सऊदी में काम करते है। विशाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उनकी मौत के बाद दोनों परिवारों का रो-रो का बुरा हाल है।