16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur news : गोरखपुर की चारु चौधरी बनीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष, बधाइयों का तांता

उत्तर प्रदेश भाजपा ने 4 साल बाद राज्य महिला आयोग का गठन किया। आगरा की बबीता चौहान को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। गोरखपुर की चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification

UP राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनीं समाजसेवी चारू चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में रहेगा। कोलकाता में डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति चिंतित कर दिया है।हालांकि, यूपी में कानून व्यवस्था बहुत बेहतर है, फिर भी महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने की कोशिश रहेगी। चारू चौधरी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरी सास की प्राथमिकताओं को पूरा करने का अवसर मिला है।

मनोनयन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रहते हुए वह प्रदेश के 68 जिलों में जाकर महिलाओं से मिलीं और उनके हक के लिए लड़ीं।मेरी कोशिश रहेगी कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में भ्रमण करूं और हर जगह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनूं और समाधान कराऊं। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन को लेकर भी बहुत सारी योजनाएं चला रखी हैं, उसे बताकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।महिलाओं की ओर से आने वाले सुझावों पर अमल कर उसे भी क्रिन्यावन में लाने की कोशिश होगी। चारू चौधरी इस समय पति और सास के साथ लखनऊ में हैं। मनोनयन की सूचना आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।