2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria news : युवक की लाठियों से पीट कर निर्मम हत्या, DJ की आवाज में दब गई चीख

अजय कुमार 30 वर्ष पुत्र उपेंद्र कुमार शुक्रवार की रात घर लौट रहे थे। गांव के बाहर देवरिया हाटा मार्ग पर श्री कृष्ण पंडाल बना हुआ था। आरोप है कि पंडाल के पास पहुंचते ही लाठी-डंडे से लैस कुछ लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया।

2 min read
Google source verification
Gorakhpur news

Deoria news : युवक की लाठियों से पीट कर निर्मम हत्या, DJ की आवाज में दब गई चीख

Deorianews : जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की बुरी तरह पीट कर हत्या कर दी। सूत्रों से पता चला है की हत्यारोपियों और मृतक के परिवार वालों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। काफी दिनों से विरोधी घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही नृशंस हत्या कर बैठे।

कृष्ण पंडाल पर लगे DJ की शोर में दब गई मृतक की चीख
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बिशनपुर तिवारी टोला गांव निवासी अजय कुमार 30 वर्ष पुत्र उपेंद्र कुमार शुक्रवार की रात घर लौट रहे थे। गांव के बाहर देवरिया हाटा मार्ग पर श्री कृष्ण पंडाल बना हुआ था। आरोप है कि पंडाल के पास पहुंचते ही लाठी-डंडे से लैस कुछ लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। थोड़ी ही देर बाद आरोपियों ने अजय को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। अचानक शुरू हुई इस घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग जब आरोपियों को दौड़ाए तब वे वहां से भागे। इस बीच सड़क पर बुरी तरह घायल अजय तड़प रहा था।

गोरखपुर लाते समय रास्ते में ही हो गई मौत

परिजनो को जब घटना मालूम हुई तो वे भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने से पहले खोराबार में उसकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई। परिजनों ने एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर वापस आए। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी थी।

पत्नी और दो साल के मासूम की चीख दहला गई

विशुनपुरा तिवारी टोला निवासी अजय कुमार तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मौत की जानकारी मिलते ही मां , भाई , बहन पत्नी अर्चना की चीत्कार से क्षेत्र में मातम पसर गया, मृतक की दो साल की मासूम बेटी इन चीजों से अनजान पापा को खोज रही थी। जिसने भी यह मंजर देखा विचलित हो गया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग