6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur News: छत के कुंडे से नाबालिग छात्रा की लटकती मिली लाश, जाने क्या है कारण

Gorakhpur News गोरखपुर में आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने किया आत्महत्या। भाई ने बताई वजह।

less than 1 minute read
Google source verification
crime.jpg gorakhpur news, gorakhpur today news, gorakhpur latest, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, गोरखपुर समाचार

Gorakhpur Crime News

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के चकिया गांव में रविवार की दोपहर में छत के कुंडे से नाबालिग छात्रा की लाश लटकती मिली। छात्रा को नीचे उतारकर घर वालों ने इलाज कराने भटहट CHC पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छोटी बहन को समोसा खरीदने के लिए भेज दिया था
चकिया निवासी खेदन गुप्ता की 16 साल की बेटी प्रीति गुप्ता आठवीं में पढ़ रही थी। मां बादामी ने बताया कि घर में परचून की दुकान है। दोपहर में वह भटहट कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकान का सामान खरीदने आ गई थीं। घर पर बेटी गुड़िया और प्रीति थी। प्रीति ने छोटी बहन गुड़िया को बाजार से समोसा खरीदने के लिए भेज दिया था।

भाई ने बताया
प्रीति के भाई दीपक ने बताया कि कस्बा का एक युवक काफी दिनों से बहन को परेशान कर रहा था। लोकलज्जा की वजह से बहन ने इसकी जानकारी घर में किसी को नहीं दी थी। एक दिन मोबाइल फोन पर चैटिंग को पकड़ लिया गया और फिर मैं खुद आरोपी युवक के पास गया था। उसे समझाया तो उसने माफी भी मांगी थी, लेकिन उसने अपनी हरकत बंद नहीं की थी, जिस वजह से बहन ने खुदकुशी कर ली।