
BRD medical College : डॉक्टर की तेज रफ्तार कार ने छीन ली जिंदगी, एक अन्य घायल
Gorakhpur : सोमवार की शाम BRD मेडिकल काॅलेज परिसर में डॉक्टर राहुल की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार मेडिकल काॅलेज के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। आरोपी डॉक्टर राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मृतक और घायल दोनो ही संविदा कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी बैजनाथ (58) व कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी मार्कंडेय भारती (24) मेडिकल कॉलेज के फार्माक्लोजी विभाग में चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारी हैं।
डॉक्टर पर केस दर्ज, कार सीज
बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे कि परिसर में ही बीआरडी के चिकित्सक डॉक्टर राहुल की तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। घायलों को चिकित्सक के ही कार से ट्राॅमा सेंटर लाया गया, जहां बैजनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मार्कंडेय का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर पर केस दर्ज कर कार सीज कर दी गई है।
Published on:
10 Oct 2023 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
