
गोरखपुर में बेटे ने अपनी मां का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मां का इलाज पूरे एक हफ्ते तक चला। इस दौरान युवक ने अस्पताल के सभी स्टाफ को अपने व्यवहार से इस कदर खुश कर दिया कि सभी उसके व्यवहार के कायल हो गए।
वह इतना खास हो गया कि अस्पताल के सभी कामों की जानकारी भी उसे हो गई। फिर एक दिन उसका अपराधिक दिमाग जागा और उसने एक खतरनाक मास्टर प्लान बनाया। जिसके तहत उसने अस्पताल में रखे 4.50 लाख रूपए कैश पर ही अपना हाथ साफ कर दिया।
घटना न्यू उदय हाॅस्पिटल की है
घटना कैंट इलाके के गांधी गली स्थित न्यू उदय हाॅस्पिटल में 3 मार्च की है। घटना को अंजाम देने के बाद शातिर चोर ने फिल्मी अंदाज में अपना चेहरा बदल लिया। उसने अपनी बाल और मूंछे छिलवा डाली और टकला हो गया।
इतना सब कुछ करने के बाद भी उसकी चोरी पकड़ी गई। उसे तीसरी आंख ने एक्सपोज कर दिया। इसके बाद कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए रूपए भी बरामद कर लिए। उसके खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने बताया
SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, झंगहा इलाके के रामपुर बाजार का रहने वाले हरिशंकर जायसवाल की मां को कैंसर बीमारी हैं। जिसका वो गांधी गली स्थित न्यू उदय हॉस्पिटल में इलाज करवा रहा था।
हरिशंकर का व्यवहार देखकर डॉक्टर ने पैसे में छूट भी दी थी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ही हरिशंकर ने एकाउंट शाखा और आने-जाने के रास्ते की रेकी की थी।
बदल लिया हुलिया
चोरी की इस वारदात को अंजमा देने के बाद शातिर हरिशंकर ने CCTV कैमरे से पहचान छिपाने के लिए मंकी कैप और जैकेट पहना। फिर रुपए से भरा पैकेट लेकर बाहर निकल गया। इतना ही नहीं घर जाकर हरिशंकर बाल छिलवाकर टकला हो गया और मूंछे भी छिलवा दी। जिससे उसे कोई पहचान ना सके।
CCTV कैमरे से खुला भेद
CCTV कैमरे से अलग-अलग फुटेज निकलवाई गई जिससे ये पता चला कि चोरी के बाद हरिशंकर कहां-कहां गया। एक जगह उसका पूरा चेहरा कैमरे में आ गया। चोर को पकड़न के लिए 24 घंटे तक लगातार संजीत यादव CCTV कैमरा खंगालते रहे तब जाकर हरिशंकर पकड़ में आया। संजीत यादव को SSP ने पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया है।
Published on:
03 Apr 2023 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
