
गुरुवार को गोरखपुर में आयकर की टीम की मौजूदगी गैलन समूह के निदेशक के घर, फैक्ट्री, साझेदारों के आवास के अलावा दो चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिसर में रही। इनमें से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट समूह के आय-व्यय देखता है। दूसरा चार्टर्ड अकाउंटेंट समूह का स्वतंत्र निदेशक भी है।
300 लोगों की टीम ने तमाम दस्तावेज को खंगाला
आयकर विभाग के उप निदेशक जांच शशिकांत यादव के निर्देशन में 300 लोगों की टीम ने तमाम दस्तावेज को खंगाला गैलेंट समूह के सूत्रों ने बताया कि टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर कब्जे में ले लिया है
नौकरशाहों के निवेश के मिले प्रमाण
आयकर जांच में कई नौकरशाहों की काली कमाई इस समूह में निवेश करने के प्रमाण मिले हैं हालांकि विभाग अभी इन नौकरशाहों के नाम का खुलासा नहीं कर रहा है। इसके अलावा हवाला के जरिए भी रुपए खपाने के सबूत मिले हैं, समूह के संचालकों के मोबाइल की छानबीन में इससे संबंधित चैट मिलने का दावा किया जा रहा है।
इसमें नोटों की फोटो और भेजी गई रकम का जिक्र भी है आयकर विभाग ने सभी संचालकों के मोबाइल जप्त कर उनसे पूछताछ कर रही है पता चला है कि एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों के समूह बीते 2 सालों से स्पॉन्सरशिप के नाम पर करोड़ों रुपए दे रहा था।
35 गाड़ियों से पहुंची है टीम
IT के कई टीमें करीब 35 गाड़ियों से गोरखपुर पहुंची हैं। वो एक-एक कागजात देख रहे हैं। गैलेंट से कारोबारी रिश्ते रखने वालों के ठिकानों पर भी छापेमारी हो रही है। हर साल एक मिलियन टन से अधिक सरिया का उत्पादन करता है।
गोरखपुर और गुजरात के कच्छ में स्थित उत्पादक इकाइयों से हर साल एक मिलियन टन से अधिक सरिया का उत्पादन करता है। गैलेंट इस्पात लिमिटेड लोहा और इस्पात और कृषि उत्पादों का निर्माण और बिक्री करता है। कंपनी स्टील, पावर, एग्रो और रियल एस्टेट सेगमेंट के जरिए ऑपरेट करती है। यह स्पंज आयरन प्रदान करता है
गोरखपुर और गुजरात में है गैलेंट की फैक्ट्रियां
अत्याधुनिक और पूरी तरह एकीकृत इस्पात संयंत्रों के माध्यम से गैलेंट ग्रुप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और गुजरात के कच्छ में स्थित उत्पादक इकाइयों से प्रतिवर्ष एक मिलियन टन से अधिक सरिया का उत्पादन करता है।
गैंलेट का टर्नओवर 4000 करोड़ से अधिक का है। गैलेंट इस्पात लिमिटेड लोहा और इस्पात और कृषि उत्पादों का निर्माण और बिक्री करता है। कंपनी स्टील, पावर, एग्रो और रियल एस्टेट सेगमेंट के जरिए ऑपरेट करती है। यह स्पंज आयरन प्रदान करता है
Published on:
28 Apr 2023 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
