
छठ घाट से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर; भाई की आरोपियों ने की पिटाई
गोरखपुर। जिले में बांसगांव इलाके के एक गांव में रविवार की रात छठ घाट से लौट रही हाईस्कूल की छात्रा को दो चचेरे भाइयों ने अगवा कर लिया। एक खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि बहन की तलाश करते हुए जब छोटा भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
छात्रा की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बेहोशी की हालत में छात्रा को सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बदरा गांव निवासी चचेरे भाई दीपक और उपेंद्र पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, नाबालिग छात्रा रविवार की शाम छठ पर्व में शामिल होने के लिए घाट पर गई थी। लौटते समय आरोपी चचेरे भाइयों ने उसे पकड़ लिया। अगवा करके एक खाली मकान में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
बहन की तलाश में पहुंचे भाई को भी आरोपियों ने पीटा
बेहोशी की हालत में छात्रा को छोड़कर आरोपी भागने ही वाले थे कि बहन को खोजता पीड़िता का भाई मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने 12 वर्षीय छात्रा के भाई की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी भाग गए। कुछ देर में छात्रा के परिजन पहुंच गए। छात्रा की हालत देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस से छात्रा को सीएचसी बांसगांव भेजा। रक्तस्राव अधिक होने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। भोर में दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
दीपक...उपेंद्र ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा अपबीती याद कर सिहर जा रही है, उसके मुंह से बस यही निकल रहा है की दीपक, उपेंद्र हमारी जिंदगी नरक बना दिए। इतना ही नहीं उन्होंने मेरे छोटे भाई को भी नही बख्शा, उसके वहां पहुंचने पर उसकी भी पिटाई किए। पीड़िता की मां किसी तरह उसे संभाल रही और खुद रो रही है।
SP साउथ बोले
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है
Published on:
21 Nov 2023 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
